{"_id":"618ac1097e25c91d7435dde1","slug":"violations-of-the-rules-being-blown-in-the-traffic-month-baghpat-news-mrt564177098","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा यातायात माह: नियमों की धज्जियां उड़ रही, हाईवे पर जाम, ट्रैफिक पुलिस कर रही आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा यातायात माह: नियमों की धज्जियां उड़ रही, हाईवे पर जाम, ट्रैफिक पुलिस कर रही आराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस सबसे ज्यादा व्यवस्था बनाते दिखती है, लेकिन यहां हालात उलट है। यहां यातायात माह में वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। उनको राष्ट्र वंदना चौक पर दिल्ली-सहारनपुर व मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं, ट्रैफिक पुलिसकर्मी आराम से खड़े होकर बातचीत करते रहते हैं। यातायात माह होने के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर न कार्रवाई की जा रही और न चालकों को जागरूक किया जा रहा है।
हाईवे पर लगा रहा जाम
नगर में राष्ट्र वंदना चौक पर दिल्ली-सहारनपुर व मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे जुड़ते हैं। जिससे वहां अधिक वाहन होते हैं। वहां यातायात व्यवस्थित नहीं करने पर जाम लग जाता है। इसलिए ही पुलिस का मुख्य बूथ वहां बनाया गया और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्थित करने के लिए केवल एक ही जगह लगाया जाता है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कारण वाहन चालकों को जाम से जूझकर परेशानी झेलनी पड़ती है। राष्ट्र वंदना चौक के पास दोनों नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भी कई बार जाम लगा और वहां यातायात व्यवस्थित नहीं होने से वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
न कार्रवाई, न जागरूकता
नवंबर को हर साल यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई की जाती है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात माह का शुभारंभ अधिकारियों से कराया तो कई दिन तक पूरी सक्रियता दिखाई और जागरूक अभियान भी चलाए गए। अब न कोई जागरूकता अभियान चलाया जा रहा और न कोई कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कमी
ट्रैफिक पुलिस में वर्तमान में आठ कर्मचारी हैं। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि कर्मियों की कमी के कारण कई बार समस्या होती है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी केवल बागपत के राष्ट्र वंदना चौक व बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था की होती है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी तक किसी जगह मौजूद नहीं रहते हैं, जिससे अव्यवस्था रहती है।
यातायात माह में वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है, लेकिन किसी कारण से अभियान नहीं चलाया जा रहा तो इसका पता कराया जाएगा। त्योहार व सीएम ड्यूटी के कारण ट्रैफिक पुलिस की समस्या थी। मंगलवार को जाम की समस्या व जागरूकता अभियान नहीं चलाए गए तो व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।-मनीष कुमार मिश्र, एएसपी

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा जाम- फोटो : BAGHPAT

बागपत-मेरठ रोड पर लगा जाम- फोटो : BAGHPAT