फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers' uproar to get Chakrod free

चकरोड़ कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर मेवला के ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers' uproar to get Chakrod free
बागपत। ग्राम जवाहरपुर मेवला के ग्रामीण सोमवार को चकरोड कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर तहसील पहुंचे। उन्होंने शिकायत के बाद भी टीम के गांव में न पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने एसडीएम से चकरोड कब्जा करने वालों पर धमकी देने की भी शिकायत की।
विज्ञापन

जवाहरपुर मेवला गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने पुरानी चकरोड काटकर खेतों में मिला ली है। इसकी कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आरोप है कि चकरोड पर कब्जा करने वालों का एक रिश्तेदार फर्जी आईएएस अफसर बनकर जान से मारने की धमकी देता है। इसकी वीडियो अधिकारियों को भेजकर चकरोड कब्जामुक्त कराने की मांग की गई। रविवार को ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा था, मगर सोमवार को गांव में टीम नहीं पहुंची। सोमवार को ग्रामीण चकरोड को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर तहसील पहुंचे और समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को पांच मई के बाद चकरोड की पैमाइश कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा नेता योगेश चौधरी, सुनील, आनंद कुमार, कुलदीप कुमार, राहुल, नितिन, प्रवीण, जितेंद्र कुमार, कमलेश देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed