{"_id":"62813a0a427b8531ea1fd78e","slug":"villagers-stopped-the-construction-of-pavement-baghpat-news-mrt5886564120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने खड़ंजा निर्माण रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने खड़ंजा निर्माण रूकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। रमाला गांव में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने खड़ंजे का निर्माण रुकवा दिया। लोगों ने बताया कि प्राथमिक स्कूल नंबर दो से रजबहे तक खड़ंजे का निर्माण कराया जा रहा है। खड़ंजे में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा हैं। चेतावनी दी कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता खड़ंजे का निर्माण कार्य शुरू नही होने दिया जाएगा। सोमवार को एसडीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर हर्ष चौहान, वीरेंद्र, नरेंद्र, पवनेश, जंगपाल, अशोक मौजूद रहे।
संसार के दुखों में सहज रहे बिना मुक्ति नहीं
रमाला। बरवाला गांव में देव जहारवीर गोगा आश्रम में साध्वी बिन्दूनाथ ने 41 दिन की अग्नि तपस्या शुरू की। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान मंदिरों में हैं, पर मन और चिंतन में नहीं है। जब तक भगवान को मन मंदिर में स्थापित नही करेंगे तब तक हमारा कल्याण संभव नहीं है। संसार के दुखों में सहज रहे बिना मुक्ति नहीं मिल सकती। इस मौके पर मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। संवाद