फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers of Doula village forced to live hellish life

डौला गांव के ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर

Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Doula village forced to live hellish life
अमीनगर सराय। डौला गांव में नानू मोड़ पर रहने वाले ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव के कई मोहल्ले व दो गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर कीचड़ होने के कारण लोग परेशान है और लोगों का वहां से निकलना दूभर हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कई बार ग्राम प्रधान से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार अब्दुल कय्यूम कासमी ने कहा जब से हाईवे का निर्माण शुरू हुआ है, तभी से जल निकासी नहीं हो रही है। जलनिकासी के लिए दूसरा नाला भी नहीं बनवाया। ग्रामीण गुलफाम का कहना है कि रास्ते पर गंदगी के कारण लोगों का निकला दुर्भर है। जलनिकासी न होने के कारण जलभराव से बीमारियों का खतरा बना रहता है। गांव के दाऊद का कहना है कि रास्ते से गांव के छह मोहल्ले के लोग गुजरते हैं। कीचड़ होने के कारण बाइक फिसलने से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। फराकत ने कहा कई बार ग्राम प्रधान को समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान प्रेमपाल ने कहा हाईवे का नाला ऊंचा बना दिया है, इससे जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed