फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers got angry over power cuts, reached the power station and held JE and other employees hostage

Baghpat: बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बिजलीघर पर पहुंचकर जेई समेत अन्य कर्मचारियों को बनाया बंधक

Thu, 29 Aug 2024 04:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 29 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers got angry over power cuts, reached the power station and held JE and other employees hostage
बिजलीघर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Samvad
बड़ौत में पिछले चार दिनों से बिजली न आने से आक्रोशित अलावलपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को शिकोहपुर बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। जेई और अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर ग्रामीणों ने एसई कार्यालय पर धरना दिया। जहां पर एसई ने दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष चौहान के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण शिकोहपुर गांव के बिजलीघर पर पहुंचे और हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए जेई मौहम्मद आदिल और अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि शिकोहपुर गांव में स्थित बिजलीघर से गांव में बिजली आपूर्ति दी जाती है, जो लाइन शिकोहपुर बिजलीघर से गांव आती है, वह 100 साल से भी अधिक पुरानी हो चुकी है।
विज्ञापन


आए दिन लाइन टूटने से गांव की बिजली सप्लाई ठप पड़ी रहती है। अभी भी पिछले चार दिनों से गांव की बिजली आपूर्ति ठप है, लगतार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण पेयजल संकट गहरा गया। लोगों को खेतों में लगे नजकूप से पेयजल व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। इससे अपराधिक घटनाएं होने का डर बना रहता है। बाद में ग्रामीण एसई कार्यालय पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। बाद में एसई केपी खान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर लाइन बदलवाए जाने का काम शुरू हो जाएगा और उसके बाद नियमित रूप से बिजली आपूर्ति सूचारु रहेगी।

इसके बाद ग्र्रामीण मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए लौट गए। इस अवसर पर प्रवेश कुमार त्यागी, भीम सिंह, मनीष प्रधान, सुमित भगत, अर्पित राजपूत, कपिल त्यागी, डॉ़ सुरेंद्र कश्यप शामिल रहे।



अलावलपुर गांव के ग्रामीण आए थे, जिन्होंने बिजली आपूर्ति में बाधित बन रही पुरानी लाइन को बदलवाने की शिकायत की। जल्द ही गांव की लाइन बदलवाए जाने की मांग पर कार्य शुरू किया जाएगा। -केपी खान एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed