{"_id":"5f74d1188ebc3e9be55bad60","slug":"villager-dies-in-accident-family-commits-on-highway-baghpat-news-mrt503828085","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ग्रामीण की मौत, परिजनों ने हाइवे पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ग्रामीण की मौत, परिजनों ने हाइवे पर किया हंगामा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई और दूसरा घायल है। नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बली गांव निवासी राजपाल सिंह (55) पुत्र चरण सिंह अपने साथी उमेश कुमार के साथ बुधवार को बाइक पर सवार होकर दिल्ली के लिए निकले थे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज से आगे बाईपास पर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर चढ़ते वक्त ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने राजपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली निवासी उमेश की हालत गंभीर है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाइवे पर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।