फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village secretary sitting on protest against ADO

एडीओ के खिलाफ धरने पर बैठे ग्राम सचिव

Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Village secretary sitting on protest against ADO
अमीनगर सराय। पिलाना ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने एडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गाली- गलौज का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

पिलाना ब्लॉक कार्यालय परिसर में सोमवार को ग्राम सचिव धरने पर बैठ गए। एडीओ सुधीर चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर उनके स्थानांतरण की मांग की। सचिवों का आरोप है कि एडीओ उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। कई बार शिकायत की। लेकिन बीडीओ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सचिवों का कहना है कि किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना हो सकती है। एडीओ के व्यवहार के चलते ब्लॉक का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने एलान किया कि एडीओ का स्थानांतरण होने तक वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। धरना-प्रदर्शन करने वालों में मनोज, मोहित, नितिन शर्मा, मुकेश यादव, रूपेश राठी, पवन राणा, अंकित ढाका, महक सिंह, बुध प्रकाश, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं एडीओ पंचायत सुधीर चौहान का कहना है कि जिन ग्राम सचिवों ने अपने कार्य ठीक से नहीं किए हैं उनको डीपीआरओ की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। ब्लॉक में अनापत्ति प्रमाण पत्र पर अवैध वसूली के लिए टोकने के कारण सचिव मेरे खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed