UP: विवाद के बाद चली गोली, छर्रा लगने से प्रधान घायल, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से हाथापाई, वर्दी भी फाड़ी
सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पतंगबाजी के विवाद में यह घटना हुई है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और गांव में पुलिसबल तैनात करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बावली गांव में शुक्रवार की शाम को पतंगबाजी के विवाद में एक बीमार व्यक्ति का पता लेने गए ग्राम प्रधान पर चार-पांच युवकों ने गोली चला दी, जिसमें वे छर्रा लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया और दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी।
इसी सूचना पर सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो हमलावर वहां से भाग निकले, लेकिन एक को धर दबोचा। वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिती को देखते हुए पुलिस बल लगा दिया गया है।
गौरव (35) पुत्र सोहनवीर बावली गांव के प्रधान है। शुक्रवार देर शाम प्रधान गौरव तोमर गांव के ही अमरपाल के घर पर बीमार व्यक्ति का पता लेने गए थे। इस दौरान अमरपाल के पड़ोस में पतंगबाजी को लेकर हुए विवाद की सूचना पर जब प्रधान गौरव तोमर विवाद को सुलझाने गए तो चार-पांच युवकों ने प्रधान पर हमला बोल दिया और इसी दौरान एक युवक ने प्रधान पर फायर झोंक दिया।
गोली प्रधान के सिर को छूती हुई निकल गई। छर्रा लगने से प्रधान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी राजन व मोहित पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
गांव में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात
सूचना पर सीओ युवराज सिंह व इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों व पुलिस ने एक को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने घायल प्रधान को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिती बनी हुई है, जिसको देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पतंगबाजी के विवाद में यह घटना हुई है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और गांव में पुलिसबल तैनात करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।