{"_id":"5793cafa4f1c1bed43c4b585","slug":"vidya-bhavan-school-won-the-match-by-one-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या भवन स्कूल ने एक रन से मैच जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या भवन स्कूल ने एक रन से मैच जीता
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान विजयी टीम की खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्या भवन स्कूल की टीम ने खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम को रोमांचक मैच में एक रन से हराया।
शनिवार को नगर में विद्या भवन स्कूल के मैदान पर खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी और विद्या भवन स्कूल की क्रिकेट महिला टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसका उद्घाटन टास उछाल कर एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने किया। टास जीतकर खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित बीस ओवर में 131 रन बनाए। इसमें खिलाड़ी प्रियंका ने तीस, अनीसा ने बाईस, जूली ने बीस, मानसी और मिताली ने 18-18 रन का योगदान दिया। विद्या भवन क्रिकेट एकेडमी की गेंदबाज अर्चना, आकांक्षा ने तीन तीन, रूपल, पूजा, मीनाक्षी ने एक एक विकेट लिया।
जवाब में विद्या भवन की टीम ने 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें बल्लेबाज आकांक्षा ने 40, अर्चना ने 25, इति ने 20, आयुषी ने 28 और छवि ने पंद्रह रन का योगदान दिया। खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी टीम की गेंदबाज प्रीति और मानसी ने क्रमश तीन - तीन, कृतिका और महिमा ने क्रमश एक - एक विकेट लिया। मैच की अंपायरिंग शिवानी और रिया ने की। स्कोरर इर्तिका रही। अर्चना और आकांक्षा मैन आफ दॉ मैच चुनी गई। चयनित खिलाड़ियों की टीम आगामी सितंबर माह में झारखंड खेलने जाएगी।