{"_id":"63b70cab446fc020c127cdc6","slug":"video-of-leopard-went-viral-villagers-stopped-going-to-fields-baghpat-news-mrt6206902125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तेंदुए की वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने खेतों में जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तेंदुए की वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने खेतों में जाना छोड़ा
विज्ञापन
बालैनी। तेंदुए की एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसे डौलचा गांव की बताकर किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है।
डौलचा गांव के जंगल में हिंडन किनारे खेतों में काम कर रहे किसानों को तीन दिन पहले तेंदुआ दिखाई दिया था। जिससे किसानों में दहशत का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम को बुलाकर तेंदुए के पंजों के निशान भी दिखाए थे।
बृहस्पतिवार को तेंदुए की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें एक दीवार पर चलता हुआ तेंदुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो डौलचा गांव की होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया।
ग्रामीण नरेश, कृष्ण, विकास, संजय आदि ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को जांच करानी चाहिए और यहां तेंदुए है तो उसे पकड़वा जाए। उधर डीएफओ हेमंत कुमार सेठ का कहना है कि वन विभाग की टीम दो दिन से डौलचा के जंगल में घूम रही है। जो पंजे के निशान देखे गए, वे तेंदुए के नहीं है और वायरल वीडियो भी किसी अन्य जगह का लग रहा है।