फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video of headmaster taking money in lieu of TC goes viral

Baghpat News: टीसी के एवज में रुपये लेते प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल

Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Video of headmaster taking money in lieu of TC goes viral
बड़ौत। सोशल मीडिया पर एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की टीसी की एवज में बच्चों से अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मामला उजागर होने पर लोगों ने उक्त प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल दोनों वीडियो दौज्जा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताए जा रहे हैं। विद्यालय में 450 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं और यहां विनोद कुमार प्रधानाध्यापक हैं। एक वीडियो पांच मिनट व 24 सेकंड का है। वीडियो में छात्र प्रधानाध्यापक से टीसी के एवज में कितने पैसे देने हैं, पूछ रहे हैं और प्रधानाध्यापक रुपये बताता नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्रों के नाम पूछने के बाद प्रधानाध्यापक उन्हें टीसी देते नजर आ रहे हैं। टीसी मिलने के बाद छात्र जेब से रुपये निकालकर प्रधानाध्यापक को दे रहा और रुपये मिलने के बाद काफी देर तक प्रधानाध्यापक रुपये हाथ में लेकर बच्चों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरा वीडियो 40 सेकंड का है, जिसमें छात्र टीसी के बदले प्रधानाध्यापक द्वारा रुपये लेने की बात कहता नजर आ रहा है। मामला उजागर होने पर लोगों ने प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने रुपये देकर बच्चों से विद्यालय की दीवार पर लगाने वाले पोस्टर को लगाने के लिए पिन मंगाई थी। बच्चों ने पिन लाने के बाद शेष धनराशि मुझे लाकर दी। टीसी के नाम पर कोई पैसा नहीं मांगा गया है, आरोप गलत है। विद्यालय व मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है-विनोद कुमार प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौज्जा।




वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर उक्त के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - आकांशा रावत, बीएसए बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed