{"_id":"62ae1859ea256a33fd23d477","slug":"vicky-was-killed-by-a-friend-in-an-immoral-relationship-baghpat-news-mrt593435826","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से संबंधों को लेकर हिस्ट्रीशीटर दोस्त ने की थी विक्की की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से संबंधों को लेकर हिस्ट्रीशीटर दोस्त ने की थी विक्की की हत्या
विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाने में महिला पुलिसकर्मी के साथ हिरासत में आरोपी महिलाएं
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनैतिक संबंधों में दोस्त ने की थी विक्की की हत्या
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले ट्रक ड्राइवर विक्की की हत्या महिला से संबंधों के चलते हिस्ट्रीशीटर दोस्त ने गला रेतकर की थी। पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य छुपाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
खट्टा प्रह्लादपुर-डौला मार्ग पर 13 जून की सुबह अग्रवाल मंडी टटीरी के मोहल्ला देशराज के रहने वाले ट्रक ड्राइवर विक्की तंवर का शव मिला था। जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। हत्याकांड में विक्की के भाई सुनील ने एक महिला व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी सोनिया व संतोष को गिरफ्तार किया है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि विक्की के टटीरी की रहने वाली सोनिया के साथ संबंध थे। इस बीच विक्की के दोस्त टटीरी के ही हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ बैंगन की भी दोस्ती सोनिया से हो गई। महिला से अनैतिक संबंधों के चलते अशोक उर्फ बैंगन ने अपने साथी के साथ मिलकर विक्की की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव खट्टा-डौला मार्ग पर फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में साक्ष्य छिपाने में आरोपी महिला सोनिया व संतोष को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी अशोक उर्फ बैंगन व उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।