फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Verification complete, certificates of teachers will be sent today

सत्यापन पूरा, आज भेजे जाएंगे शिक्षकों के प्रमाण पत्र

Wed, 05 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Verification complete, certificates of teachers will be sent today
अब बोर्ड एवं विश्वविद्यालयों में जांच के लिए भेजे जाएंगे प्रमाण पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन मंगलवार को पूरा हो गया। बुधवार को शिक्षकों के प्रमाण पत्र डाक के माध्यम से बोर्ड एवं विश्वविद्यालयों में जांच के लिए भेजे जाएंगे।

जिले के राजकीय, माध्यमिक एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य चल रहा है। जांच के लिए जिले में पांच सदयीय टीम का गठन किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी विद्यालयों के शिक्षकों को अपने प्रमाण पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के दौरान शिक्षकों का कार्यालय में प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत पटल सहायक अभिनव ने बताया कि शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है। बुधवार को शिक्षकों के प्रमाण पत्र डाक के माध्यम से जांच के लिए संबंधित बोर्ड व विश्वविद्यालयों को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के शिक्षकों की प्रमाण पत्रों की होगी जांच
स्कूल संख्या शिक्षक
सहायता प्राप्त विद्यालय 71 776
राजकीय विद्यालय 19 90
संस्कृत विद्यालय 03 3
कुल 91 879
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed