{"_id":"695ab8f00eceb812e107ebd7","slug":"vehicular-traffic-will-start-from-the-underpass-this-month-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-144592-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंडरपास से इस माह वाहनों का आवागमन शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंडरपास से इस माह वाहनों का आवागमन शुरू होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। बिजरौल मार्ग पर अंडरपास से इस माह में वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे करीब 50 गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। पिछले तीन साल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजरौल मार्ग पर ओवरब्रिज के साथ अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। ओवरब्रिज से पहले अंडरपास निर्माण को जल्द पूरा करने काम किया जा रहा है। यहां से वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद किया हुआ है। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य लगभग 90 फीसदी समाप्त हो चुका है। शेष कार्य को तेजी के साथ किया जा रहा है। अंडरपास को जनवरी माह के अंत तक वाहनों के आवागमन के लिए खोलने की उम्मीद है। इसके बाद ओवरब्रिज पर काम शुरू किया जाएगा। अंडरपास के खुलने से बड़ौत, बिजरौल, बामनौली, पुसार, दाहा, दोघट, कान्हड़, आदमपुर समेत समेत 50 गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी, जो पिछले तीन साल से परेशानी उठा रहे हैं।
लोहड्डा रजबहे की पटरी से कर रहे आवागमन
बिजरौल मार्ग पर वाहनों का आवागम बंद होने के कारण दाहा, पुसार, बामनौली समेत मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना जाने के लिए लोहड्डा रजबहे की पटरी से वाहन निकाले जा रहे हैं। उस पटरी की चौड़ाई कम होने के कारण कई बार जाम लग जाता है और वाहन खाई में गिरने का डर रहता है। अंडरपास से वाहनों का आवागमन शुरू होने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -
वर्जन
- अंडरपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है, प्रयास है कि जनवरी माह में इससे वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाए। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे