{"_id":"600db3638ebc3e340d28e5a6","slug":"vehicle-exit-from-wrong-side-means-accident-baghpat-news-mrt522140326","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांग साइड से वाहन निकलने का मतलब हादसे को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांग साइड से वाहन निकलने का मतलब हादसे को न्योता
विज्ञापन
पुलिस लाइन में महिलाओं की दोपहिया रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एआरटीओ सुभाष राजपूत व सीओ मं
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अभियान
परिवहन विभाग हर माह कर रहा दस से ज्यादा चालान, साल 2020 में 120 चालान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बेतरतीब तरीके से वाहनों को दौड़ाने और गलत दिशा से आगे निकालने के चक्कर में हादसे होते हैं। इस तरह के हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के जागरूकता अभियान भी बेअसर नजर आते हैं। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से गलत दिशा में वाहन चलाने पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। प्रत्येक माह 10 चालान का औसत है। साल 2020 में 120 के करीब चालान किए गए हैं। इसके अलावा यातायात पुलिस भी अभियान चलाकर चालान करती है। चालान के साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य विभाग की ओर से किया जाता है।
इस तरह हुए हादसे
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दिसंबर माह में रांग साइड से गुजर रहे दो कैंटर की टक्कर हो गई थी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बागपत नगर में रांग साइड से गुजर रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक की मौत हो गई थी।
जागरूकता के लिए महिलाओं ने निकाली रैली
बागपत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस लाइन से महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में नौ महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सीओ ट्रैफिक मंगल सिंह रावत और एआरटीओ सुभाष राजपूत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे होते हुए बागपत नगर में पहुंची। इसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। आमजन को जागरूकता का संदेश दिया गया। सीओ ट्रैफिक ने कहा कि वाहन चालकों की समझदारी से हादसों से बचाव किया जा सकता है। आरआई विनय कुमार, टीएसआई के प्रसाद मौजूद रहे।