फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vehicle bookings during Pitru Paksha boosted the showrooms' popularity.

Baghpat News: पितृपक्ष में वाहनों की बुकिंग ने बढ़ाई शोरूमों की रौनक

Thu, 18 Sep 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicle bookings during Pitru Paksha boosted the showrooms' popularity.
पितृपक्ष में खरीद थमी, बुकिंग ने बढ़ाई शोरूमों की रौनक की खबर से संबं​धित। बड़ौत में शोरूम से ग
- नवरात्र में ब्रिकी के लिए खरीदारी की अच्छी उम्मीद
विज्ञापन

- 200 से अधिक बाइकों की हो चुकी है एडवांस बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। पितृपक्ष में परंपरा के चलते लोग वाहन खरीदने से बच रहे हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग का दौर जोर पकड़ रहा है। शोरूमों पर ग्राहकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। लोग गाड़ियां चुनकर बुक करा रहे हैं, ताकि नवरात्र और दशहरे के शुभ मुहूर्त पर नई सवारी घर ले जा सकें।
शोरूम संचालकों का कहना है कि पितृपक्ष के कारण फिलहाल बिक्री सीमित है, लेकिन नवरात्र में कारोबार में कई गुना उछाल आएगा। ग्राहकों की पहली पसंद इस बार माइलेज वाली बाइक और युवाओं में स्पोर्ट्स मॉडल की मांग अधिक है। कई शोरूमों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पेशल ऑफर और आकर्षक स्कीम भी तैयार कर ली हैं।
विज्ञापन


----
ये बोले ग्राहक
काफी समय से बाइक खरीदने का मन बना रखा था। बाइक की बुकिंग कर चुका हूं, लेकिन पितृपक्ष होने के कारण अभी नहीं खरीदी। नवरात्र पर ही बाइक खरीदूंगा। - सोनू

मेरी बाइक पुरानी हो चुकी है, नई बाइक खरीदनी है, इसलिए बाइक की बुकिंग कर ली है। नवरात्र में बाइक घर लेकर आएंगे। - विपिन
-- ये बोले शोरूम मालिक
अब तक 100 से अधिक बाइकों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और 30 से ज्यादा वाहन बिक चुके हैं। - पुष्पेंद्र तोमर
यहां 110 से अधिक बुकिंग और 40 की बिक्री हो चुकी है। पितृपक्ष की वजह से खरीदारी पर असर पड़ रहा है, लेकिन नवरात्र में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - सतेंद्र मलिक, पूर्व प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed