फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vehicle arrived for fitness after tightening the screws

परिवहन विभाग का शिकंजा कसा, तो फिटनेस के लिए पहुंचे वाहन

Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vehicle arrived for fitness after tightening the screws
चेकिंग टीम ने एक बस का चालान किया तथा एक अन्य सीज की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिवहन विभाग का शिकंजा कसते ही स्कूल संचालक वाहनों की फिटनेस कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। बुधवार को 14 वाहनों की फिटनेस पूरी कराई। इसके अतिरिक्त विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर अनफिट स्कूल बस का चालान किया तथा एक अन्य बस सीज कर दी।
परिवहन विभाग की ओर से स्कूल बस और वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल संचालकों को वाहनों की फिटनेस व अन्य व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। विभाग का शिकंजा कसते ही स्कूल संचालकों को वाहनों की फिटनेस की याद आने लगी है। एआरटीओ कार्यालय में बुधवार को 14 स्कूल वाहनों की फिटनेस कराई गई। इसके अतिरिक्त विभागीय अधिकारियों ने स्कूल बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर अनफिट मिलने पर एक बस का चालान तथा एक अन्य बस सीज कर दी।
विज्ञापन

वहीं, एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि स्कूल बसों और अन्य वाहनों के खिलाफ विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो गई है। जिससे केवल परीक्षा केंद्रों की गाड़ियां ही संचालित की जा रही हैं। अभियान चलाकर मानक पूरा न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed