फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vegetable prices double, fruit prices rise on Navratri

सब्जियों के दाम हुए दोगुने, नवरात्र पर फलों के भाव चढ़े

Tue, 24 Mar 2020 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices double, fruit prices rise on Navratri
सब्जियाें के दाम हुए दोगुने, नवरात्र पर फलों के भाव चढ़े
विज्ञापन

बड़ौत। लॉकडाउन के चलते सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। थोड़ी देर के लिए प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में ढील दिए जाने पर नगर के मंडियों में भीड़ उमड़ रही है। अमर उजाला ने मंगलवार को नवरात्र के चलते मंडियों में सब्जियों और फलों के भाव जाने। इस दौरान इनके दामों में भारी उछाल देखा गया है।
सब्जी मंडी को खुला रखने के आदेश
25 मार्च से तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा से जहां सब्जी मंडियों को खुला रखने के आदेश दिए गए है। वहीं, मंडी में भीड़ को रोकने के लिए रेहड़ी वालों को सब्जी बेचने की छूट दी गई है। ताकि वह गली-मोहल्लों से लोग मंडियों में पहुंचे से बच सकें।
विज्ञापन

तहसील में छाई वीरानी
तहसील में काफी भीड़ रहती थी। लेकिन मंगलवार को पूरे दिन सन्नाटा पसारा रहा। अधिवक्ताओं के भी अधिकांशत: चैंबर बंद पड़े थे।
डग्गामार वाहनों की चांदी
बड़ौत। बस बंद होने के कारण डग्गामार वाहनों की चांदी है। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर ऐसे गाड़ियों का सहारा ले रहे हैं।
आवश्यक वस्तुओं की खुली रहेंगी दुकानें
बड़ौत। मंगलवार की शाम होते ही सड़कों पर वीरानी देखने को मिली। मंगलवार रात 12 बजे से सीमाएं सील करने के लिए पुलिस ने तैयारियां कर रखी हैं। हालांकि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, जिसमें मेडिकल, चिकित्सक, मीडियाकर्मी शामिल हैं इन्हें छूट दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के दाम - प्रति किलोग्राम
सब्जी पहले अब
टमाटर 20 40
प्याज 25 30
लौकी 30 40
भिंडी 60 80
अदरक 100 140
आलू प्रति पांच किलो 120 150
........................................................
फलों के दाम प्रति किलोग्राम-
फल पहले अब
केला 30 60
सेब 80 120
अनार 60 80
अंगूर 60 80
चीकू 40 60
पपीता 30 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed