फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vegetable crop hit by rain, farmers lost lakhs

सब्जी की फसलों पर बारिश की मार, किसानों का हजारों का नुकसान

Sun, 05 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vegetable crop hit by rain, farmers lost lakhs
बालैनी। लगातार हो रही बारिश से सब्जी की खेती खराब हो गई। जिससे किसानों का लाखों का नुकसान हो गया है। किसानों की फसलें खराब होकर नष्ट हो गई है। खेतों में जलभराव होने से तोरी, लौकी, काशीफल, खीरा की बेल खराब हो गई है। जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों चल रही बरसात से जगह-जगह जलभराव हो गया है। खेतों में जलभराव होने के कारण बेल वाली फसल और उनके फूल खराब हो गए है। जिससे क्षेत्र में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है। बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा, पुरा महादेव, बालैनी, हबीबपुर नंगला, डौलचा, मुकारी में किसान सब्जी की खेती करते हैं। इन गांवों से दिल्ली की आजादपुर मंडी सहित बड़ौत, अमीनगर सराय और मेरठ की मंडी में सप्लाई की जाती है। जलभराव के कारण किसानों की सब्जी खराब हो गई है।
विज्ञापन

डौलचा गांव के किसान केशव का कहना है कि बारिश के कारण सब्जी की फसल नष्ट होने के कगार पर है। ब्याज पर पैसा लेकर खेती में लगाया था। फसल खराब होने के कारण लागत भी मिलने की संभावना खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डौलचा गांव के ही किसान धन्नी का कहना है कि उसने पांच बीघा में खीरे की फसल लगाई थी। बरसात के कारण खेतों में जलभराव से बेल और फूल खराब हो गया है। जिससे फसल को काफी नुकसान हुआ है।
बालैनी गांव के किसान मित्रपाल का कहना है कि उसने दस बीघा खेत में तोरी की फसल लगाई थी। बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने के कारण फसल खराब हो गई है।

मुकारी गांव के किसान राज ने बताया कि उसने आठ बीघा जमीन में मिर्च की खेती लगाई थी। जलभराव के कारण उसकी सारी फसल नष्ट होने लगी है। जिससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed