फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vedic knowledge is the basis of all round progress: Shastri

वेदज्ञान ही मनुष्य की सर्वांगीण उन्नति का आधार-गुरुवचन शास्त्री

Tue, 08 Mar 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vedic knowledge is the basis of all round progress: Shastri
बिनौली। महाभारत कालीन लाक्षगृह स्थित श्री महानंद संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल में चल रहे आठ दिवसीय 63वें विश्व कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ हुआ। इसके दूसरे दिन सोमवार को यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने कहा कि वेदों का ज्ञान परमात्मा प्रदत्त ज्ञान है। वेदज्ञान मनुष्य की समग्र व सर्वांगीण उन्नति का आधार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परमात्मा ने हमें मनुष्य जीवन शुभ कर्म करने के लिए दिया है। मनुष्य जीवन की उन्नति व कल्याण के लिए परमात्मा ने सृष्टि में वेदों का ज्ञान दिया। बिना वेदज्ञान के मनुष्य आत्मा व जीवन की उन्नति नहीं कर सकता। आचार्य रवि दत्त शास्त्री ने कहा कि ऋषि मुनियों की तपोभूमि पर संस्कारो का बीजारोपण कराया जाता है, धर्म को धारण करने वाला मनुष्य ही जीवन की ऊंचाइयों को छूता है, बिना धर्म के मनुष्य पशु समान होता है। प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा कि वेदों में हमें ईश्वर, जीवात्मा तथा कारण व कार्य सृष्टि का सत्यस्वरूप प्राप्त होता है। वेदों से हम ईश्वर की महानता से परिचित होते है, वेदों का अनुशरण करने से मनुष्य का जीवन सुख व आनन्द से युक्त बनता है। पूर्व प्रधानाचार्य आचार्य विनोद शास्त्री, सोमदत्त भारद्वाज, सुनील शास्त्री आदि विद्वानों ने भी वेदोपदेश दिए। गुरुकुल के ब्रह्मचारी जयकृष्ण शास्त्री, रोहित शास्त्री, मोहित शास्त्री, कपिल शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री ने सस्वर वेदपाठ किया। अशोक चौहान, कांति त्यागी, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, बालकृष्ण त्यागी, हर्ष कुमार, फकीर चंद त्यागी, अमित कुमार, मधुसूदनेश्वर, विशू सपत्नीक यज्ञमान रहे। यज्ञ में बीएसएनएल के पूर्व जीएम चंद्रहास, प्रधान यशोधर्मा सौलंकी, मंत्री राजपाल त्यागी, स्वामी प्रद्युमन महाराज, वीर सिंह, राहुल त्यागी, विजय कुमार, गंगाशरण,धनपाल बैंसला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed