{"_id":"611e98a98ebc3e0e8d6f4567","slug":"vdo-accused-of-misusing-government-money-baghpat-news-mrt5525223114","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ पर लगा सरकरी धनराशि का दुरूपयोग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ पर लगा सरकरी धनराशि का दुरूपयोग करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भैडापुर गांव के तत्कालीन वीडीओ पर गांव में विकास कार्यों में वित्तिय अनियमितता बरतने और नोटिस का जवाब न देने का आरोप लगा है। डीपीआरओ ने वीडीओ को नोटिस जारी कर तीन में जवाब न देने पर उन्हें गबन का दोषी मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के बावजूद तत्कालीन वीडीओ ने इन कार्यों के अलावा स्ट्रीट लाइट पर एक लाख 70 हजार रुपये और हाई मास्क लाइट पर एक लाख 99 हजार 920 रुपये खर्च किए गए। गांव में सफाई कर्मचारी होने के बावजूद सफाई पर 96 हजार 320 रुपये खर्च दर्शाया है।
जबकि गांव में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने एक एजेंसी को 17 जून को 96320 रुपये, नौ जुलाई को एक लाख 99 हजार 420, 17 जुलाई को 6900 रुपये और 30 जुलाई को एक लाख 70 हजार रुपये का भुुगतान किया गया। गांव में निरीक्षण के दौरान वित्तिय अनियमितताएं मिली। जिस पर वीडीओ को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। वीडीओ ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। डीपीआरओ ने तीन दिन में जवाब न देने पर उनके खिलाफ धनराशि का गबन मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।