फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaish Samaj has to increase political participation

वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी

Fri, 17 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vaish Samaj has to increase political participation
अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापारियों की बैठक के बाद भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ? - फोटो : BAGHPAT
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को सक्रिय होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी। यूपी में 106 विधानसभा सीट वैश्य बाहुल्य है और यहां समाज का व्यक्ति अपने दम पर जीत दर्ज कर सकता है। यूपी में पांच दिसंबर से 40 दिन की राजनीतिक जागरूकता रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मेरठ में मेरठ व सहारनपुर मंडल का वैश्य कुंभ आयोजित किया जाएगा।

वरिष्ठ समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा, ताकि कोई भी दल समाज का उत्पीड़न व अनदेखी करने की हिम्मत न कर सके। प्रांत कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता व राष्ट्रीय महामंत्री बंसल ने भी विचार रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अभिमन्यु गुप्ता को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज गुप्ता को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। 17 अक्टूबर को उरई में होने वाले राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी आमंत्रण दिया गया। इस दौरान संरक्षक मास्टर राकेश मोहन गर्ग, मनीष गर्ग, युवा जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, दीपक गोयल, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, राज कुमार गोयल, सचिन गुप्ता, आशुतोष मित्तल, सुरेश जिंदल, विभोर जिंदल, प्रवीण जैन, अजय मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed