{"_id":"61d1e99cc9b1da56050bf3bf","slug":"vaccination-to-teenagers-from-today-health-department-ready-baraut-news-mrt571697251","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए बनाएगें गए 34 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए बनाएगें गए 34 केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
92 हजार किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया बागपत जनपद में
34 केंद्रों पर होगा टीकाकरण, एक टीम में दो कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। जिले में तीन जनवरी से सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में 30 सत्र लगाकर 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। जनपद में करीब 92 हजार किशोरों को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए एक जनवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए थे। किशोर केंद्र पर पहुंच कर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर भी कोरोनारोधी टीका लगवा सकते हैं। टीकाकरण के लिए 34 केंद्र बनाए गए है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद किशोरों के लिए टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जनपद में 92 हजार किशोरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है। इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वालों को टीकाकरण करने के लिए के व्यापक तौर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि जनपद में सात सीएचसी, 23 पीएचसी, एक जिला अस्पताल के अतिरिक्त तीन अर्बन पीएचसी पर टीकाकरण किया जाएगा। अर्बन पीएचसी में दो बड़ौत के पठानकोट, पट्टी चौधरान व एक बागपत के ठाकुरद्वारा में स्थित हैं। बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एक जनवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे। किशोर केंद्र पर पहुंच कर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर भी कोरोनारोधी टीका लगवा सकते हैं।
ब्लॉक किशोर
बड़ौत 22000
बागपत 16000
बिनौली 17000
छपरौली 12000
खेकड़ा 13000
पिलाना 12000