फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination of teenagers started from January 3

तीन जनवरी से शुरु होगा बच्चों का टीकाकरण,आज से शुरु होगा रजिस्ट्रेशन

Sat, 01 Jan 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of teenagers started from January 3
रजिस्ट्रेशन शुरू, सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में चलाए जाएंगे 30 सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में तीन जनवरी से सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में अलग से सत्र लगाकर 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए एक जनवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। किशोर सत्र पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर भी कोरोना रोधी टीका लगवा सकते हैं। सत्र के लिए सभी एसएनएम को निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिले में सोमवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों का कोरोना रोधी टीकाकरण शुरू किया जाएगा। टीकाकरण के लिए किशोर कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टीकाकरण के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था मिलेंगी। जिले की सभी आठ सीएचसी, 18 ग्रामीण व तीन अर्बन पीएचसी के अतिरिक्त जिला अस्पताल में एक-एक सत्र लगाकर किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। किशोरों के टीकाकरण के लिए जिले में अलग से 30 सत्र लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण करने की तैयारी पूरी कर ली है। टीकाकरण के लिए अलग से 30 सत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed