फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination of 362 children missed due to opposition from relatives

परिजनों के विरोध से छूटा 362 बच्चों का टीकाकरण

Wed, 29 Jun 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 362 children missed due to opposition from relatives
बागपत। जिले में परिजनों के विरोध के चलते 362 बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं हो सका है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से छूटे बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए ग्राम प्रधानों को पत्र भेजकर सहयोग करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर टीका लगाया जाता है। बच्चों को टीकाकरण करने के लिए सप्ताह में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सत्र लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बावजूद बच्चों के परिजन बच्चों का टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। जिले में अभिभावकों की मनमानी के चलते जून माह में 362 बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। अब बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों को पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक बड़ौत ब्लॉक में टीकाकरण से वंचित हैं बच्चे
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कि आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक टीकाकरण से छूटे बच्चे बड़ौत ब्लॉक में हैं। 362 में से बड़ौत ब्लॉक में 155 बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है। इनमें बड़ौत ग्रामीण में 108 और बड़ौत अर्बन में 47 बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है।
----
इन बीमारी से बचाव का लगाया जाता है टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि शून्य से दो साल तक के बच्चों को हेपेटाइटस बी, टीबी, निमोनिया, खसरा, रूबेला, काली खांसी, गलगोठू, टिटनेस के टीके लगाए जाते हैं। नियमित टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शिविर लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाता है।

----
नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों का ब्यौरा
बागपत ग्रामीण 33
बागपत अर्बन 84
बड़ौत ग्रामीण 108
बड़ौत अर्बन 47
बिनौली 28
छपरौली 21
खेकड़ा 19
पिलाना 22
कुल 362
कोट...
बच्चों को शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण कराने का प्रयास कराया जा रहा है। सभी ग्राम प्रधानों को बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए सहयोग करने के लिए पत्र भेजा गया है। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed