फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination is taking dose of negligence, people are not aware

टीकाकरण को लग रही लापरवाही की डोज, लोग नहीं हो रहे जागरुक

Tue, 25 Jan 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccination is taking dose of negligence, people are not aware
- प्रथम डोज लगाने में प्रदेश में पहले से 40 वें नंबर पर पहुंचा जिला
विज्ञापन

- दूसरी डोज लगाने में जिले का प्रदेश में चौथा और बूस्टर डोज लगवाने में 55 वां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बावजूद जिले में टीकाकरण को लापरवाही की डोज लग रही है। लोग टीकाकरण के प्रति जागरूक नहीं हो रहे है। आलम यह है कि टीकाकरण की पहली डोज लगाने में जिला पहले स्थान से 40 से स्थान पर खिसक गया है। हालांकि दूसरी डोज लगाने में जिले का प्रदेश में चौथा और बूस्टर डोज लगवाने में 55 वां स्थान है।
दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण का हाहाकार मचा था। अस्पतालों में उपचार के लिए मारामारी मची रही। ऑक्सीजन के लिए लोग भटकते नजर आए। जिले में संक्रमण के कारण 141 लोगों की मौत हो गई थी। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ा और जिला का कोरोनारोधी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है, जिले में लगातार मरीज मिल रहे है, इसके बावजूद लोग टीकाकरण कराने में लापरवाही बरत रहे है। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रही है। टीकाकरण न कराने वाले लोगों को चिह्नित कर टीकाकरण कराया जा रहा है, इसके बावजूद भी जिला प्रथम डोज का टीका लगाने में पिछड़ रहा है और प्रदेश में प्रथम स्थान से खिसककर 40वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मिल चुके है 1688 संक्रमित, तीन की हो चुकी है मौत
जिले में तीसरी लहर में 1688 लोग संक्रमित मिल चुके है और एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी लोग टीकाकरण कराने में रुचि नहीं दिखा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण में तेजी लाने और शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक व चिह्नित कर टीकाकरण कर रही है। टीकाकरण कराकर ही संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। - डॉ दीपा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
-----
ऐसे हो रहा टीकाकरण
टीकाकरण पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
10,32,607 9,64,428 7,28,288 5,683
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed