{"_id":"697279f98dd998db30088a3a","slug":"uttar-pradesh-day-will-be-celebrated-from-january-24-to-26-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-145558-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का उत्सव मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का उत्सव मनाया जाएगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेश दिवस पर जिले में 24 से 26 जनवरी तक उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कलक्ट्रेट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि 24 जनवरी को कलक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम किए जाएंगे और यहां विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। लोक गायन, लोक नृत्य, वादन, काव्यपाठ और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें प्रदेश की शिक्षा नीतियों, नवाचारों और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा उन्नत खेती, नवीन कृषि तकनीकों और मोटे अनाज (मिलेट्स) पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरुकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, रंगोली, भाषण और पीपीटी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।