{"_id":"6297ac0de5417b603134bd28","slug":"use-social-media-properly-to-prevent-cyber-fraud-baghpat-news-mrt591032795","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी से बचाव के लिए सोशल मीडिया का करें सही इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी से बचाव के लिए सोशल मीडिया का करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवजह के लिंक पर न करें विजिट, ठगी होने पर तुरंत पुलिस को दे सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला सूचना विभाग एवं जिला साइबर सेल के समन्वय से नेहरू युवा केंद्र में बुधवार को वर्चुअल माध्यम से साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को अफवाहों पर ध्यान न देने और साइबर ठगी से बचने के लिए सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया।
जिला साइबर सेल प्रभारी उपदेश शर्मा ने बताया की ज्यादातर साइबर क्राइम रुपयों की अवैध उगाही के लिए किए जाते है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने और बेवजह के लिंक पर विजिट न करने से साइबर अपराधों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। उन्होंने साइबर अपराध होने पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और नजदीकी थाने पर सूचना देने का आह्वान किया। इस मौके पर रवि शंकर, मोहित सारस्वत, अजय सैनी, सौरभ चौहान, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, नेहरु युवा केंद्र से नितीश भारद्वाज, आजाद तोमर, अर्जुन देव त्यागी, इनाम उल हसन, सुषमा त्यागी, प्रशांत धामा, अमन कुमार मौजूद रहे।