{"_id":"5d9b97ee8ebc3e01802eb032","slug":"urja-nigam-kar-raha-shoshan-baghpat-news-mrt4472349154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का शोषण करना बंद करें ऊर्जा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का शोषण करना बंद करें ऊर्जा निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोषण बंद करे ऊर्जा निगम : राठी
दोघट। कस्बा टीकरी में बिजली की बढ़ी दरों और ऊर्जा निगम की चेकिंग को लेकर हुई पंचायत में पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि ऊर्जा निगम ने जनता का शोषण बंद नहीं किया तो टीम को कस्बे में नहीं घुसने देंगे। उन्होंने कहा कि निगम उपभोक्ताओं का शोषण बंद करे।
राठी ने कहा कि जनता की जेब पर डाका डाल रही है। देश में हर व्यक्ति के लिए जहां रोटी, कपड़ा और मकान जरूरी है, वहीं बिजली भी जरूरी है। प्रदेश में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे महंगी बिजली दी जा रही है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 606 यूनिट होने पर बिजली का रेट 5 रूपये 50 पैसे से सात रूपए प्रति यूनिट है। जबकि पड़ौसी राज्य हरियाणा में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 2082 यूनिट होने के बावजूद भी तीन रूपये 75 पैसे से छह रूपये 67 पैसे प्रति यूनिट है। सरकार ने जनता से झूठा वायदा किया था कि सस्ती बिजली देंगे। बिजली दर घटाना तो दूर उलटा सरकार बनने के बाद बिजली के दाम बढ़ा दिए। निर्णय लिया गया कि अगली पंचायत रविवार को होगी। अध्यक्षता रणधीर सिंह और संचालन अरूण राठी ने किया। प्रमोद राठी, महक सिंह, अनिल राठी, धर्मेंद्र राठी, कय्यूम पहलवान, रामपाल सिंह, ओमवीर शर्मा, धर्मपाल, विपिन, उमरदीन, खुर्शीद, जितेंद्र राठी मौजूद रहे।