{"_id":"5fa970a28ebc3e9b7e32c09a","slug":"urdu-seminar-organized-on-world-urdu-day-baraut-news-mrt51030085","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व उर्दू दिवस पर उर्दू विचार गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व उर्दू दिवस पर उर्दू विचार गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व उर्दू दिवस पर उर्दू विचार गोष्ठी का आयोजन
बड़ौत। उर्दू दिवस पर खिदमत सोसायटी के तत्वावधान में सोसायटी के जिला कोषाध्यक्ष जावेद प्रधान के आवास पर सर्कुलर रोड बड़ौत पर सोमवार को उर्दू विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं नें उर्दू भाषा को सामाजिक महत्व देने एवं हर सरकारी कार्यालय पर उर्दू में नाम का शासनादेश, सरकारी प्रदर्शनी उर्दू में कराने की सरकार से मांग की।
सोसायटी के उपाध्यक्ष मास्टर यामीन आजाद व महासचिव समीर हसन ने कहा की शासनादेश के अंतर्गत उर्दू का प्रयोग उर्दू में अर्जियों और आवेदन पत्रों की प्राप्ति और उर्दू में उनका उत्तर देना। उर्दू में लिखित दस्तावेजों को निबंधन कार्यालय द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए। गोष्ठी में लेखक अल्लामा इक़बाल का जन्म दिवस मनाया गया। साथ ही मुंशी प्रेमचंद की खिराज ए अकीदत पेश की गई। इस अवसर पर उस्मान मनव्वर, सलीम मुल्तानी, हारुन अली मनव्वर, समर अहमद, मास्टर वासिक ,डॉ. इरफान मलिक, सूबेदार उमरजान खान, अंकुर जैन, समीर हसन, हाफिज सुबराती, हाफिज सलाउदीन, डॉ. देवेंद्र पवार, बिलाल अल्वी, इमरान शामिल रहे।