फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uprooted the meters installed on the tube wells, put them in the power house

Baghpat News: नलकूपों पर लगे मीटर उखाड़े, बिजलीघर में डाले

Wed, 21 Dec 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uprooted the meters installed on the tube wells, put them in the power house
अमीनगर सराय। डौला बिजलीघर से जुड़े तीन गांवों के 30 किसानों ने अपने नलकूपों पर लगे मीटर उखाड़कर बिजलीघर में डाल दिए। किसानों ने उत्पीड़न किया जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

फतेहपुर, बिलौचपुरा और ग्वालीखेड़ा गांव के 30 किसानों ने बुधवार को नलकूपों पर लगे मीटर उखाड़े और उन्हें लेकर डौला बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिलने के कारण किसान वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उखाड़े गए मीटर दोबारा लगाए गए तो किसान आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर बबलू, सोनू, प्रदीप, राकेश, पुनिया, मनोज, प्रदीप, दीपक, अरविंद, राहुल, शशांक त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed