फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over throwing garbage on the road

नगर पालिका ने सड़क पर डलवाया कूड़ा तो लोगों के हंगामा करने पर हटवाया

Fri, 21 Oct 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Uproar over throwing garbage on the road
बागपत यमुना रोड से नगर पालिका के अधिकारियों को कूड़ा हटवाने के लिए कहते सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्? - फोटो : BAGHPAT
सड़क पर कूड़ा डालने पर किया हंगामा
विज्ञापन

बागपत। नगर पालिका के अधिकारियों ने यमुना रोड पर ही कूड़ा डलवाना शुरू किया तो लोगों ने विरोध कर दिया। सूचना पर सांसद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उनके सामने लोगों ने हंगामा किया तो सांसद प्रतिनिधि ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नाराजगी जताई। इसके बाद पालिका ने कूड़ा हटवा दिया।

यमुना रोड पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पर नगर पालिका के अधिकारियों ने काफी दिन पहले कूड़ा डलवाना शुरू कर दिया। जिससे वहां आसपास रहने वाले लोगों को बदबू के कारण काफी परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत नगर पालिका में करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वहां के लोगों ने सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर को इस बारे में बताया। सांसद प्रतिनिधि बृहस्पतिवार को वहां पहुंचे और स्थिति को देखकर नगर पालिका के आरआई शीतल, महेश शर्मा को वहां बुलवाया गया। जिनके सामने लोगों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि ने नाराजगी जताई और समस्या के जल्द समाधान करने के लिए कहा गया। जिसके तुरंत बाद ही जेसीबी मंगवाकर सड़क से कूड़ा हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed