{"_id":"5f73779f8ebc3e9bec481cc6","slug":"uproar-over-the-demand-to-free-the-playground-baraut-news-mrt5035870103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के मैदान को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के मैदान को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर हंगामा
विज्ञापन
युवाओं ने तहसील पर दिया धरना, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
बड़ौत। खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भगवानपुर नांगल गांव के युवाओं ने तहसील पर हंगामा किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए युवाओं ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गांव के देव, सौरव, छोटू, गौरव, शिवम, राजन, गोलू, दिनेश, मुकेश, रविन्द्र युवाओं ने बताया कि पिछले 25 साल से गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने खेल के मैदान पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिस कारण सैंकड़ों की संख्या में युवा टूटी सड़कों पर दौड़ते व व्यायाम करते हैं। आए दिन युवा वाहनों की चपेट में आ रहे हैं।