फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over the demand for extension of date of examination form

परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाएं जाने की मांग को लेकर हंगामा

Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the demand for extension of date of examination form
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा फार्मो की तिथि बढ़वाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं ने बिजरौल रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। बाद में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचकर विवि के कुलपति से मिला और उन्हेें परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़वाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्र नेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं बिजरौल रोड पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस समय विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य के परीक्षा फार्म भरने के लिए कहा गया था। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल थी। जिस कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं किन्हीं कारणों से निर्धारित तिथि तक परीक्षा फार्म नहीं भर पाए। जिस कारण उनके भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उन्होंने परीक्षा फार्म भरने की तिथि 20 अप्रैल किए जाने की मांग की। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचा तथा कुलपति से मुलाकात की। यहां अनुज जावला, पंकज उज्ज्वल, अनुराग सौलंकी, योगी बालियान, सरिता, प्रीति, भावना, आरती, मुस्कान, दीपिका आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed