{"_id":"62bc8b758f9bf75fd92c900c","slug":"uproar-over-snatching-effigy-clash-with-police-baraut-news-mrt594955517","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला छीनने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला छीनने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाते एसडीएम सीओ और प
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर में नगरपालिका सभागार में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें उदयपुर घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बस स्टैंड पहुंचकर आरोपियों का पुतला फूंकने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया, जिसको लेकर नोकझोंक भी हुई।
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में आठ साल के बेटे के सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर दर्जी की उदयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की है। साथ ही मृतक के एक परिजन को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।
कार्यकर्ता जुलूस के रूप में दिल्ली बस स्टैंड पहुंचे, जहां पर उन्होंने आरोपियों का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने उसने पुतला छीन लिया, जिस पर वहां हंगामा हो गया। एसडीएम सुभाष सिंह और सीओ युवराज सिंह ने किसी तरह मामला शांत कराया।