फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over breaking the drinking water line, ran the workers

पेयजल लाइन तोड़ने पर हंगामा, कर्मियों को दौड़ाया

Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uproar over breaking the drinking water line, ran the workers
बागपत के वाल्मीकि मोहल्ले में गड्ढा दिखाता संतराम। - फोटो : BAGHPAT
- पुराने कस्बे में गैस पाइप लाइन दबाते वक्त कंपनी कर्मियों ने पांच जगह से तोड़ी लाइन, लाखों लीटर पानी नाली में बहा
विज्ञापन

- गुस्साए लोगों ने हंगामा कर गैस कंपनी कर्मियों को दौड़ाया, नगर पालिका कर्मियों के पहुंचने पर भी लाइन ठीक नहीं हुई
- देशराज मोहल्ला, कश्यप मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, केतीपुरा के आठ हजार लोग पानी को तरसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के पुराने कस्बे में वाल्मीकि मंदिर के पास गैस पाइप लाइन दबाते वक्त कंपनी कर्मियों ने पांच जगह से पेयजल लाइन तोड़ दी। इससे कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया और कंपनी कर्मियों को दौड़ा दिया। इसके बावजूद दो दिन से कई मोहल्लों में आठ हजार लोग पानी को तरस रहे है। नगर पालिका कर्मियों के पहुंचने के बाद भी लाइन ठीक नहीं हुई।
नगर में घरेलू गैस के लिए पाइप लाइन दबाई जा रही है। कंपनी के कर्मी पाइप लाइन दबाने के लिए सोमवार सुबह को पुराने कस्बे में वाल्मीकि मंदिर के पास खुदाई का काम कर रहे थे। कर्मियों ने खुदाई करते हुए पांच जगह से पेयजल सप्लाई की लाइन तोड़ दी तो पानी नालियों में बहने लगा। इससे देशराज मोहल्ला, कश्यप मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, मिर्धानपुरा, केतीपुरा, काजीपुरा, गुर्जर मोहल्ला में सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। पेयजल लाइन सोमवार शाम तक भी ठीक नहीं होने से लोग भड़क गए और हंगामा करते हुए गैस पाइप लाइन दबा रहे कर्मियों को दौड़ा दिया। इसके बाद भी पेयजल लाइन ठीक नहीं कराई गई। मंगलवार को भी पानी घरों में जाने की जगह नालियों में बहता रहा। लोगों को काफी दूर जाकर हैंडपंप से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। इस तरह दो दिन से पुराने कस्बे के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है।
विज्ञापन

नगर पालिका के पास पेयजल ठीक करने को नहीं सामान
पुराने कस्बे के लोगों ने पेयजल लाइन टूटने के बारे में नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया। मगर, सोमवार को पूरा दिन किसी को लाइन ठीक करने के लिए नहीं भेजा गया। नगर पालिका कर्मी मंगलवार को लाइन देखने के लिए पहुंचे, लेकिन ठीक करने के लिए सामान नहीं होने की बात कहते हुए लौट गए। नगर पालिका अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला आने के बावजूद दो दिन से लोग पानी के लिए जूझ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन के लिए खुदाई करते हुए पानी की लाइन तोड़ दी गई, जिससे घरों में पानी जाना ठप हो गया है। इसकी शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है और लोग परेशान है। - वीरेंद्र
--
गैस पाइप लाइन के लिए जगह-जगह खुदाई करके पानी की लाइन को तोड़ा जा रहा है। इससे परेशानी बढ़ रही है। क्योंकि उसे ठीक भी कर दिया जाता है तो घरों में दूषित पानी जाता है। अब कई दिन से पानी नहीं मिल रहा। - विजय
--
गैस पाइप लाइन वालों ने पानी की लाइन को तोड़ दिया था। इससे घरों में पानी की सप्लाई ठप होने से परेशानी हो रही है। पानी भी दूर जाकर हैंडपंप से लाना पड़ रहा है और नगर पालिका भी समस्या का समाधान नहीं करा रही है। - अमित
--
पेयजल लाइन दो दिन से टूटी हुई, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने कई बार शिकायत के बाद भी उसे अभी तक ठीक नहीं कराया है। इससे घरों में पानी की समस्या हो रही है और पानी काफी दूर से लाना पड़ रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - श्याम

नगर पालिका के कर्मचारियों को साथ लिए बिना गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी के कर्मियों को काम नहीं करने दिया जाएगा। क्योंकि उनकी वजह से पेयजल लाइन टूटती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। पुराने कस्बे में यह समस्या का पता चलने पर नगर पालिका अधिकारियों को तुरंत समाधान कराना चाहिए था। अब मेरी जानकारी में मामला आया है। बुधवार से किसी तरह की समस्या नहीं होगी। - राजुद्दीन, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed