फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over bovine cutting in wedding ceremony, police stir

शादी समारोह में गोवंश काटने पर जमकर हंगामा, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Fri, 27 Nov 2020 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar over bovine cutting in wedding ceremony, police stir
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बड़ौत के कोताना गांव में विगत रात्रि में एक विशेष वर्ग के यहां पर शादी समारोह में गोवंश काटे जाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। वहीं गुरुवार को एक बार फिर झगड़े की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच में जुट गई। दो वर्ग से मामला जुड़ा होने के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विगत रात्रि गांव मेें एक विशेष वर्ग के यहां पर शादी समारोह था। इस दौरान कुछ लोगों ने हिंदू समाज के लोगों को सूचना दी कि गांव में चल रहे शादी समारोह में गोवंश को काटा है। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। गुरुवार को 112 नंबर पर किसी ने फिर पुलिस को सूचना दी कि शादी समारोह में गोवंश कटान को लेकर फिर से गांव में दो वर्ग के लोगों में झगड़ा हो गया। फिर से पुलिस गांव पहुंची, लेकिन वहां पर सामान्य स्थिति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मस्जिद की सीढ़ी पर पड़ी मिली प्रधानाचार्य की लाश, खौफनाक है वारदात, देखिए तस्वीरें 

इस संबंध में कोतवाल अजय शर्मा ने कहा किसी ने शादी समारोह में गोवंश कटान की सूचना दी थी, मौके पर जाकर जांच की तो सूचना झूठी निकली। गांव की स्थिति सामान्य है। गोवंश कटान की अफवाह से गांव में बवाल न हो जाए, इसको देख गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस लगाई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed