फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of angry farmers due to lack of weight

तौल न होने से आक्रोशित किसानों का हंगामा

Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uproar of angry farmers due to lack of weight
अमीनगर सराय। हिसावदा गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार को गन्ना न तोले जाने पर किसानों ने हंगामा किया। गन्ना लेकर किनौनी मिल जा रहे कई ट्रक किसानों ने रोक लिए। किसानों ने कई बार गन्ना विभाग के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। शाम करीब छह तौल शुरू हुई तो किसान शांत हुए।
विज्ञापन

हिसावदा गांव में किनौनी चीनी मिल के क्रय केंद्र पर सोमवार सुबह ही बड़ी संख्या में किसान गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंच गए। काफी इंतजार के बाद भी जब तौल शुरू नहीं हुई तो किसानों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं दिया। इससे क्षुब्ध किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने गन्ना लेकर किनौनी मिल जा रहे कई ट्रकों को सड़क पर रोक दिया। किसानों का कहना है कि मिल ने तौल बंद करने संबंधी कोई नोटिस नहीं दिया है। फिर भी तौल नहीं की जा रही है। जबकि सीएम के आदेश हैं कि जब तक किसानों का गन्ना खेतों में है जब तक मिल चालू रहेंगे। किसानों के हंगामे को बढ़ता देखकर अधिकारियों ने शाम छह बजे तौल चालू कर्राइ। उसके बाद किसानों ने गन्ने से भरे ट्रक जाने दिए। प्रदर्शन करने वालों में गौरव मलिक, धीरज, लोकिंद्र, बिल्लू, आदित्य मलिक, सतपाल, अजय शर्मा, बबलू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed