{"_id":"621678cfbaf8a11a2535a4ad","slug":"uproar-in-the-collectorate-of-students-for-tablets-and-smartphones-baghpat-news-mrt578090738","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैबलेट व स्मार्टफोन की मांग को लेकर छात्रों का कलक्ट्रेट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैबलेट व स्मार्टफोन की मांग को लेकर छात्रों का कलक्ट्रेट में हंगामा
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाते डीआईओएस कार्यालय का कर्मचारी जसवीन्?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। टैबलेट और स्मार्टफोन की मांग को लेकर बुधवार को सर्वोदय फार्मेसी के नर्सिंग विषय के छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर टैबलेट और स्मार्टफोन दिलवाने की मांग की।
बताया कि टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए कॉलेज के 24 छात्र-छात्राओं को दिसंबर माह में लखनऊ बुलवाया गया था, मगर अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए है। वह पिछले काफी समय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्हें बार-बार आश्वासन देकर लौटाया जा रहा है। बुधवार को उन्होंने डीएम राजकमल यादव से टैबलेट व स्मार्टफोन दिलाने की मांग की। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन ने फाइनल वर्ष के छात्रों को सूचि में शामिल कर टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण करने के निर्देश दिए है। कलक्ट्रेट आने वाले सभी छात्र प्रथम वर्ष के है। शासन से इनके लिए टैबलेट का अलॉटमेंट होने पर वितरण किया जाएगा। इस मौके पर निधि, अंशिका, अनुज, नगमा, प्रिया, शालू, तनु, निशु, नेहा, रुचि, अंकित, अखिल, किशनलाल मौजूद रहे।
दस मार्च के बाद किया जाएगा 300 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित करने की घोषणा की थी। जिले के 23 हजार छात्र-छात्राओं ने टैबलेट व स्मार्टफोन के लिए आवेदन किया था। जिला स्तर छात्र-छात्राओं का सत्यापन कराया गया था, इनमें से 20,314 छात्र-छात्राएं पात्र पाए गए थे। पूर्व में लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित कर जिले के 214 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण कराया गया था। अब मतगणना के उपरांत जिले में कार्यक्रम आयोजित कर तीन सौ छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।