फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in farmer's meeting, organizations clash with each other

Baghpat News: किसान बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े संगठन

Wed, 21 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uproar in farmer's meeting, organizations clash with each other
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में किसान बैठक हंगामेदार रही। समस्याओं को लेकर किसान संगठन आपस में भिड़ गए। हंगामा होने के बाद भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। उधर किसानों की शिकायतों का समाधान भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन

किसान बैठक में एडीएम प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल ने किसानों की समस्याएं सुनीं। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में यातायात की व्यवस्था नहीं होने की समस्या उठाई। बिल्लू राणा ने कहा कि बिहारीपुर गांव के क्रय केंद्र पर घटतौली पर अंकुश नहीं लग रहा। क्रय केंद्रों घटतौली पर किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

बैठक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, खेतों में गोवंशों की समस्या को लेकर हंगामा चलता रहा। उधर बैठक में कई भाकियू, भारतीय किसान यूनियन भानू, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याएं उठाईं। जिसको लेकर संगठन आपस में भिड़ गए और हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किसानों के सामने समस्याओं की भरमार है। उन्होंने कुछ लोगों पर किसानों के नाम पर राजनीति चमकाने का आरोप लगाया। कहा कि बैठक में एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मौके पर रविंद्र मुखिया, जितेंद्र शर्मा, पिंटू, सचिन पंडित, विजयपाल, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, राकेश, मनोज कुमार, अरुण, शशांक त्यागी, राकेश पुनिया, भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष आशीष वशिष्ठ, मानवेंद्र सिंह, सोनू, शिवकुमार, दीपक, भूलेराम आदि मौजूद रहे।
गोवंश पकड़वाओ, बकाया गन्ना भुगतान दिलाओ
सिरसली गांव के किसान राजू तोमर ने किसान बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने और गोवंशों को पकड़वाने की मांग की। कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान सुभाष कश्यप ने कहा कि सरूरपुर कलां गांव का गन्ना क्रय केंद्र तीन दिन से बंद पड़ा हुआ है।

---
लेखपाल पर लगाए आरोप
बुडेढ़ा गांव के रहने वाले किसान धनपाल ने कुछ लोगों पर चकरोड को खुर्दबुर्द कर खेत में मिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में शिकायतें करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने लेखपाल पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed