{"_id":"627ab3676f6485181d354d8f","slug":"uproar-against-deputy-secretary-of-sarathi-welfare-foundation-baraut-news-mrt588071713","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के उपसचिव के खिलाफ भगवा हटिन्द वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के उपसचिव के खिलाफ भगवा हटिन्द वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सारथी वेलफेयर फांउडेशन के उपसचिव पर गोवंश को इंजेक्शन लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भगवा हिंद वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही कोतवाली में भी तहरीर दी।
भगवा हिंद वाहिनी के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम सुभाष सिंह को बताया कि पालिका के आधीन गोशाला में एक गोवंश को अप्रशिक्षित व्यक्ति ने इंजेक्शन लगा दिया। इससे गोवंश की मौत हो गई। इंजेक्शन लगाने वाले व्यक्ति की पहचान सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के उपसचिव विकास गुप्ता के रूप में हुई है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, अमरपाल सिंह पंवार, हिमांशु गुप्ता, प्रवीण वर्मा, गौरव वर्मा, प्रियांशु गुप्ता शामिल रहे।
वहीं, भगवा हिन्द वाहिनी के युवा जिलाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता ने कोतवाली में विकास गुप्ता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, इस संबंध में सारथी वेलफेयर फांउडेशन की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता ने बताया कि इंजेक्शन विकास गुप्ता द्वारा नहीं बल्कि डॉ. योगेंद्र ने लगाया था। बताया कि यह गोवंश इंजेक्शन लगने से नहीं बल्कि दम घुटने से मरा है। संगठन की छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।