फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: This officer of Baghpat went on long leave, also took dongle and CUG number, know which schemes affected

UP: बागपत की ये अफसर लंबी छुट्टी पर गईं, डोंगल और सीयूजी नंबर भी ले गईं, जानें क्या है विवाद

Tue, 08 Oct 2024 09:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Oct 2024 09:29 PM IST
सार

कनिष्ठ लिपिक ने समाज कल्याण अधिकारी पर प्रताड़ित करने, देर रात तक काम कराने, अपमान करने आदि आरोप लगाए हैं। इसके बाद वे छुट्टी पर चली गईं। 

विज्ञापन
UP: This officer of Baghpat went on long leave, also took dongle and CUG number, know which schemes affected
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

समाज कल्याण अधिकारी लंबी छुट्टी पर चली गईं। मगर न अपना डोंगल दे गईं और न ही सीयूजी नंबर। इस कारण पारिवारिक लाभ योजना व पेंशन के फार्म अटक गए हैं और केवाईसी तक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

 

समाज कल्याण कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक राजकुमार व समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव के बीच विवाद चल रहा है। कनिष्ठ लिपिक ने उन पर प्रताड़ित करने, देर रात तक काम कराने, लोगों के सामने अपमान करने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद समाज कल्याण अधिकारी दोनों सीयूजी नंबर व डोंगल लेकर चार दिन की छुट्टी पर चली गई थीं। लेकिन वह वापस कार्यालय नहीं आईं। उन्होंने सीडीओ को एक पत्र भेजकर कहा कि डॉक्टर ने आराम करने के लिए कहा है। जब वह ठीक हो जाएंगी, तब कार्यालय में आकर काम करेंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी के डोंगल व सीयूजी नंबर लेकर जाने से काम प्रभावित होने लगा है। उनके फोन नंबर भी बंद हैं। कार्यालय में पारिवारिक लाभ योजना व पेंशन के फार्म अटके हुए हैं। ऐसे में फरियादियों को समय से योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

कार्रवाई करेंगे 
- जिला समाज कल्याण अधिकारी सीयूजी नंबर व डोंगल देकर नहीं गई हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed