{"_id":"69de369810658f4b2f03a888","slug":"up-some-people-are-misleading-the-public-the-answer-will-be-given-in-the-coming-time-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'कुछ लोग कर रहे जनता को गुमराह, आने वाले समय में मिलेगा जवाब', बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'कुछ लोग कर रहे जनता को गुमराह, आने वाले समय में मिलेगा जवाब', बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी
Tue, 14 Apr 2026 06:14 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:14 PM IST
सार
Saharanpur News: गणेशपुर में एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि आंबेडकर जयंती पर एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी सौगात मिलना गौरव की बात है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह करने में लगे हैं। प्रदेश की जनता सब समझती है और आने वाले समय में उन्हें जवाब देगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पंकज चौधरी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया और गरीबों के उत्थान का सपना दिखाया था, जिसे आज भारतीय जनता पार्टी साकार करने का कार्य कर रही है। बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी सौगात मिलना सभी के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ काम हुआ है। सरकार लगातार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है और प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने में जुटी है।
उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में एक्सप्रेसवे की हिस्सेदारी सीमित थी, लेकिन अब तेजी से विकास हो रहा है और उत्तर प्रदेश देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में नई पहचान बना रहा है। सहारनपुर और उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।