{"_id":"66d4099f775fecb2d90ef22a","slug":"up-news-uproar-uproar-and-tension-over-breaking-the-idol-of-shani-dev-in-baghpat-village-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बागपत के गांव में शनिदेव की मूर्ति खंडित करने पर बवाल, हंगामा और तनाव, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बागपत के गांव में शनिदेव की मूर्ति खंडित करने पर बवाल, हंगामा और तनाव, देखें वीडियो
Sun, 01 Sep 2024 12:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:04 PM IST
सार
बागपत के एक गांव में शनिदेव की मूर्ति खंडित होने पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंदिर में खंडित की गई मूर्ति।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्यामपुर गांव में शनिवार देर रात शिव मंदिर में स्थापित शनिदेव की मूर्ति खंडित कर दी गई। इसका पता चलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
क्यामपुर गांव के रहने वाले शिवम, सुरेश आदि ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले गांव में कुएं वाले शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। शिवरात्रि पर प्राण प्रतिष्ठा की गई। आरोप लगाया कि मंदिर के बाहर शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापित कराई गई। आरोप लगाया कि शनिवार देर रात कुछ लोगों ने शनिदेव की मूर्ति तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सुबह पूजा अर्चना करने आये श्रद्धालुओं ने खंडित मूर्ति देखी तो हंगामा शुरू कर दिया। पता चलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सीओ हरीश भदौरिया भी मौके पहुंचे और जांच की। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की है।