फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: There was a marriage procession at the door, 15 year old girl said that she will not get married

UP News: बरात थी दरवाजे पर, 15 साल की किशोरी बोली शादी नहीं पढ़ाई करूंगी, बागपत के इस गांव में हो गया हंगामा

Tue, 15 Oct 2024 05:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Oct 2024 05:37 PM IST
सार

किशाेरी ने किसी तरह प्रोबेशन विभाग में फोन कर दिया। इसके बाद टीम ने आकर शादी को रुकवा दिया। साथ ही किशोरी की पढ़ाई का खर्चा उठाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
UP News: There was a marriage procession at the door, 15 year old girl said that she will not get married
minor girl (demo) - फोटो : freepik

विस्तार

सर, मैं नाबालिग हूं। अभी पढ़ाई करना चाहती हूं। मगर परिजन मेरी शादी करा रहे हैं और मेरी बरात भी आ गई है। प्रोबेशन विभाग में पाली गांव से फोन पर एक किशोरी ने अपनी यह पीड़ा बताई। इसके बाद टीम वहां पहुंची तो सरूरपुर से बरात आई हुई थी। मगर विभाग ने शादी को रुकवाया और अब किशोरी की पढ़ाई विभाग कराएगा।
विज्ञापन

पाली गांव की 15 वर्षीय किशोरी की परिजनों ने सरूरपुर कलां गांव में शादी तय कर दी। सोमवार की रात को सरूरपुर कलां गांव से बरात गांव में पहुंच गई थी, मगर किशोरी शादी नहीं करना चाहती थी। किशोरी ने किसी तरह मोबाइल लेकर वन स्टॉप सेंटर में फोन किया और अपनी उम्र कम बताते हुए शादी रुकवाने की गुहार लगाई। इसकी सूचना प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन को दी गई तो वह पुलिस को साथ लेकर गांव में पहुंचे और किशोरी के परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किशोरी के दस्तावेज देखे तो उसकी उम्र केवल पंद्रह साल निकली। उन्होंने किशोरी और दूल्हे के परिजनों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद बरात वहां से बिना दुल्हन के वापस गई। प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पढ़ाई करना चाहती है किशोरी, कक्षा छह में होगा दाखिला
किशोरी पढ़ाई करना चाहती है, मगर परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी। अब किशोरी का कक्षा छह में दाखिला कराया जाएगा और सरकार की योजना का लाभ देकर उसकी पढ़ाई कराई जाएगी। योजना के तहत किशोरी को हर माह चार हजार रुपये मिलेंगे, जिससे वह अपनी पढ़ाई का खर्च उठा सकेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed