फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Ruckus between BJP and RLD workers over objectionable remarks on former Prime Minister Chaudhary Charan Singh in Baghpat

यूपी: कोतवाल के सामने जमकर हंगामा, रालोद-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक, पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ा है मामला

Tue, 03 Aug 2021 09:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Aug 2021 09:47 PM IST
सार

रालोद कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
UP News: Ruckus between BJP and RLD workers over objectionable remarks on former Prime Minister Chaudhary Charan Singh in Baghpat
कोतवाल के सामने हंगामा करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ता से नोकझोंक हो गई। कोतवाल के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। बाद में किसी तरह दोनों पार्टी के कार्यकर्ता शांत हुए।

विज्ञापन


बागपत जनपद के बड़ौत में मंगलवार को रालोद छात्रसभा जिलाध्यक्ष अभिलाष तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व उनकी बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी और उसकी बात का समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता भी किसी काम से कोतवाली में आ गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कहासुनी कोतवाल शिव प्रकाश के सामने ही हुई। 
विज्ञापन


आरोप है कि वे तमाशबीन बने रहे। बाद में दोनों पक्ष बाहर चले गए। रालोद कार्यकर्ताओं में डॉ. इरफान मलिक, विकास मलिक एडवोकेट, सागर, आशीष, दीपक, अक्षय, नीरज शामिल रहे। उधर, रालोद छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अभिलाष तोमर का कहना था कि उक्त भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री पर आपत्ति जनक टिप्पणी का समर्थन करते हुए फेसबुक पर पोस्ट की थी। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोतवाल में ऐसा हुआ है तो उनसे जवाब मांगा जाएगा। - आलोक कुमार सीओ बड़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed