फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Route diversion plan failed on Meerut-Baghpat highway, jam created havoc, officers took this decision

UP News: मेरठ-बागपत हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान फेल, पूरे दिन लग रहा जाम, अफसरों ने मीटिंग कर लिया ये फैसला

Thu, 12 Sep 2024 08:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Sep 2024 08:34 PM IST
सार

अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण के कारण वाहनों के लिए जारी किया गया रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह से फेल हो गया है। हर समय जाम लगना रोजाना की कहानी बन चुका है।

विज्ञापन
UP News: Route diversion plan failed on Meerut-Baghpat highway, jam created havoc, officers took this decision
बागपत कलक्ट्रेट में अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारियों के साथ बैठक करते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण के कारण वाहनों के लिए जारी किया गया रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह से फेल हो गया। मेरठ-बागपत हाईवे पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और हादसे भी बढ़ गए। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में कई विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई और अब दो दिन बाद नया रूट डायवर्जन प्लान जारी होगा।
विज्ञापन

 

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण को लेकर अफसरों ने डेढ़ साल के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया। जिसके लिए पिलाना मोड़ पर हाईवे के बीच में हाइट गेज का खंभा लगा दिया गया। जिससे रविवार को मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं की मिनी बस भिड़ गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 19 श्रद्धालु घायल हो गए थे।
उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में वनवे होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जहां कई घंटे तक वाहन फंसे रहते हैं। इस तरह हादसे बढ़ने और जाम की समस्या को देखते हुए अधिकारी हरकत में आए और नए सिरे से योजना बनाई जा रही है। क्योंकि गन्ना सत्र शुरू होते ही स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बीच में लगा हाइट गेज का खंभा हटाया जाएगा
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अफसरों ने मंथन किया। मेरठ-बागपत हाईवे पर पिलाना मोड़ पर बीच में लगाए गए हाइट गेज के खंभे को हटाने का निर्णय लिया गया। एडीएम सुभाष सिंह ने गन्ना विभाग से गन्ना क्रय केंद्रों के रूट, एनएचएआई, लोनिवि समेत अन्य विभागों से मार्गों के नक्शे भी मांगे। साथ ही सभी विभागों के नक्शे मिलने के बाद रूट डायवर्जन के नक्शे बनाकर मार्गों पर चस्पा करने का निर्णय लिया गया।
 
विज्ञापन

दो दिन बाद रेलवे के अफसर देंगे ओवरब्रिज और अंडरपास का नक्शा
अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास की लंबाई, चौड़ाई का नक्शा रेलवे के अफसरों ने जारी नहीं किया। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के अफसर दो दिन बाद नक्शा जारी करेंगे, जिसमें रेलवे ओवरब्रिज की लंबाई, चौड़ाई समेत अन्य जानकारी दी जाएंगी।
 

UP News: Route diversion plan failed on Meerut-Baghpat highway, jam created havoc, officers took this decision
बारिश के कारण अंडरपास में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
अंडरपास में भरा पानी और ईपीई पर वाहनों पर रोक
रूट डायवर्जन प्लान में हल्के और भारी वाहनों को अलग-अलग मार्गों से निकाला जा रहा है। ऐसे में अंडरपास में कई फीट पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईपीई पर बड़ागांव का कट नहीं खोला गया, जिस कारण वाहन चालक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर भी नहीं चढ़ पा रहे और कई किलोमीटर घूमकर आवागमन करना पड़ रहा है।

व्यापारी बोले, भारी वाहन नहीं आए तो दुकानें हो जाएंगी खाली
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, महामंत्री अंकुर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए अफसरों ने भारी वाहनों का आवागमन भी दूसरे मार्गों से करा दिया है। उन्होंने बताया कि टटीरी की मंडी से आसपास के 30 से अधिक गांव जुड़े हैं। वहां के ग्रामीण सामान खरीदने के लिए टटीरी के बाजार में आते हैं। भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से दुकानों और मंडी में सामान की आपूर्ति में समस्या होने लगी है। जिससे दुकानें खाली होने लगी हैं। अधिकारियों ने सामान की आपूर्ति के लिए रात में अनुमति देने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed