{"_id":"60d98fc48ebc3e9e922487ee","slug":"up-news-police-have-arrested-one-accused-with-fake-medicines-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक की जा रही थी नकली दवाइयां, आरोपी गिरफ्तार, खुलेंगे बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक की जा रही थी नकली दवाइयां, आरोपी गिरफ्तार, खुलेंगे बड़े राज
Mon, 28 Jun 2021 02:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:30 PM IST
सार
पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा खुलासा हुआ है। यहां एक मकान में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली दवाइयों को पैक किया जा रहा था। इस मामले में अभी और भी कई बड़े राज खुलेंगे।
विज्ञापन
बागपत में नकली दवाइयों के साथ आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ड्रग विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में सराय मोड़ पर एक घर में नकली दवाइयां ब्रांडेड कपंनियों के नाम से पैक की जा रही थी। सिंघावली अहीर थाना पुलिस के साथ ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई में ग्लैक्सो व जोनसन कंपनी की नकली दवाइयां बरामद हुई हैं। मौके से दवा की पैकिंग मशीन, प्रिंटिंड फॉयल सीज की गई हैं।
विज्ञापन
वहीं मशीन ऑपरेटर सुरेंद्र पुत्र रंजीत निवासी बालैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मकान मालिक गफ्फार पुत्र हारून निवासी सिंघावली अहीर फरार हो गया है। आरोपी गफ्फार की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, शामली व आसपास के जनपदों में इन दवाओं की सप्लाई की जाती थी। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर से गोलियां खरीदकर बागपत में पैकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
आरोपी सुरेंद्र से पूछताछ के बाद मुजफ्फरनगर ड्रग विभाग भी मामले की छानबीन में जुट गया है। दोनों दवाओं के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपी से पूछताछ में मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर के मेडिकल स्टोर व दवा फैक्टरी के नाम सामने आए हैं। अब इनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।