यूपी: पीएम मोदी-सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़के भाजपा कार्यकर्ता, कराया मुकदमा दर्ज
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से भाजपाई भड़क गए और कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया। वहां नगर पालिका चेयरमैन दुष्यंत तोमर ने हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना फर्कपुर की गली नंबर-2 के रहने वाले युवक हेमंत कुमार पुत्र ओंकार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। यह मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी को जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।
बागपत के बड़ौत में नगर पालिका चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बड़ौत कोतवाली पहुंचे। चेयरमैन अमित राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हरियाणा के यमुना नगर के रहने वाले युवक हेमंत कुमार के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि हेमंत कुमार राष्ट्रीय लोकदल का सलाहकार है और वह पिछले कई साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। इस तरह से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा समर्थकों में इसे लेकर रोष है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस पर बड़ौत कोतवाली में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होगा। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पालिका चेयरमैन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द तोमर व युवा नेता निशांत चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता रमाला थाने पहुंचे। बताया कि दो युवकों ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई।
इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिन, गौरव, सजय, प्रवीन, धर्मेंद्र, बबलू, सुनील मौजूद रहे। उधर, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को थानाध्यक्ष रवि रतन सिंह से मिले। बताया कि ककड़ीपुर के युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे जनमानस की भावना आहत हुई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।
थानाध्यक्ष रवि रतन सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कृष्णपाल राणा, कपिलदेव, तेजपाल राणा, दीपक प्रधान, रघुनाथ, संजीव, रविंद्र आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।