{"_id":"607afd5389744a7e3000a554","slug":"up-mother-and-fetal-death-in-barot-relatives-accused-of-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बड़ौत में प्रसूता व गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बड़ौत में प्रसूता व गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा
Sat, 17 Apr 2021 08:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 17 Apr 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मृतका के परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन
सादुलापुर निवासी अजनेश ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर बड़ौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत खराब होने पर अस्पताल से उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन महिला को लेकर नगर के एक अन्य अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने महिला का उपचार करने का दावा किया और भर्ती कर लिया। आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि महिला की मौत चिकित्सक की लापरवाही से हुई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों व चिकित्सक से सारे मामले की जानकारी ली। पुलिस के सामने भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में कुछ गणमान्य लोगों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। इसके बाद वे बिना पुलिस कार्रवाई किए चले गए।